ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Weather: प्रदेश में अगले हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है | पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है | देश के कई हिस्सों में कभी बारिश तो कभी गर्मी का सिलसिला जारी है। मई के महीने में हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 मई तक बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 3 और 4 मई को यूपी के अधिकतर जिलों में आंधी और अचानक तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संभल, बदायूं में बारिश और तूफान की संभावना है।

प्रतापगढ़: राजा भैया ने भरी हुंकार, कहा- ‘शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है’

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है | आईएमडी ने कहा कि 5 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस बीच, आईएमडी ने कहा कि 6 मई, 2023 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *