ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी कंपनियों के अच्छे नतीजे की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में पिछले सत्र के दौरान जोरदार उछाल दर्ज की गई। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज लगातार मजबूती का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में अर्निंग सीजन शुरू होने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों को सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही कंपनियों के अच्छे नतीजे की वजह से भी बाजार में तेजी का रुख बना है। बाजार की तेजी के कारण डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 300 अंक से अधिक की उछाल के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,373.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 160.75 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,567.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,943.56 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों के सूचकांकों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,630.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,022.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत मजबूत होकर 15,237.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा मजबूती का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,840 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.31 प्रतिशत मजबूत होकर 3,173.61 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.16 प्रतिशत चढ़ कर 16,679.59 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 123.05 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,763.41 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

निक्केई इंडेक्स 368.16 अंक यानी 1.16 प्रतिशत मजबूत होकर 32,027.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.15 प्रतिशत मजबूत होकर 2,464.24 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,434.75 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,919.44 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,081.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *