ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला के कंडा जेल में कैदी भिड़े, डिप्टी जेलर घायल, अस्पताल में भर्ती

राजधानी शिमला के केंद्रीय आदर्श जेल कंडा में आपसी अनबन के बाद कैदी भिड़ गए। खास बात यह रही के बीच बचाव करने आए डिप्टी जेलर को भी कैदियों ने धुन डाला। इसे डिप्टी जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह घटना 15 अक्टूबर की है। लेकिन पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर डिप्टी जेलर की शिकायत पर दर्ज हुई है।

इस घटना में विचाराधीन कैदी विपिन को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर को मॉडल सेंट्रल जेल कंडा के अंदर विचाराधीन कैदियों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। बीच बचाव करने डिप्टी जेलर आगे आए तो कैदियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा आरोप है कि विपिन ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि कंडा जेल में मारपीट की इस घटना को लेकर शिमला की बालूगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वहीं जेल प्रशासन ने भी इस भिड़ंत को लेकर आंतरिक जांच बिठा दी है। इस घटना को कैदियों के बीच आपसी वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *