ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आज

PM Narendra Modi आज (रविवार) बिजनेस-20 (बी-20) शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में दुनियाभर के नीति निर्माता, व्यापारिक नेता और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की सूचना एक्स (ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। उन्होंने लिखा है-27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी-20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत शृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी-20 समूहों में से एक है। इसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

महत्वपूर्ण यह है कि अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए बी-20 की 54 सिफारिश और 172 नीतिगत कार्रवाई शामिल हैं। बी-20 सम्मेलन की शुरुआत 25 अगस्त को हुई थी। कल केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया। ‘शिक्षा को उभरती अनिवार्यताओं के अनुरूप बनाना’ विषय पर उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह मातृत्व है जो सभी विकास को गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *