ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मदुरै ट्रेन हादसे में उप्र के नौ यात्रियों की मौत

मदुरै यार्ड जंक्शन के पास पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस आग हादसे में मरने वालों में उत्तर प्रदेश के नौ लोग शामिल हैं। सभी की शिनाख्त कर ली गई है। लापता छह अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के राहत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मदुरै ट्रेन हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है। उनकी पहचान कर ली गई है। मरने वालों में सीतापुर निवासी शत्रु दमन सिंह (65), मिथिलेश कुमारी (62),अंकुल कश्यप, दीपक कश्यप, हरिश कुमार भसीन उर्फ पप्पू है। लखनऊ की रहने वाली मनोरमा अग्रवाल (80) उनकी भतीजी हिमानी बंसल (22), हरदोई परमेश्वर दयाल गुप्ता (55) और लखीमपुर खीरी निवासी शांति देवी (67) है। कई लोग घायल है।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि सभी शवों को चेन्नई भेजा जाएगा। इसके बाद चेन्नई से सीधी उड़ान से लखनऊ लाया गया। आईआरसीटीसी अन्य यात्रियों को दिल्ली की फ्लाइट से लखनऊ लाने की कोशिश कर रहा है। एक ही फ्लाइट से 14 यात्री लखनऊ आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *