October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मिला रांझी खेल परिसर का एथलेटिक ट्रेक

जिले के रांझी स्थित खेल परिसर में लगभग सात करोड़़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक ट्रैक को अभ्यास के लिये खिलाड़ियों को उपलब्ध करा दिया गया है। विधायक अशोक रोहाणी द्वारा रविवार को खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों की मौजूदगी में कन्याओं से फीता कटवाकर 400 मीटर लंबे इस ट्रैक को प्रारंभ कराया।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह एवं जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे भी मौजूद थे। विधायक रोहाणी ने इस अवसर पर एथेलेटिक ट्रेक को रांझी एवं जबलपुर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश का पांचवा एथलीट ट्रैक है जहाँ ट्रेक एंड फील्ड से जुड़ी सभी खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी।

रोहाणी ने बताया कि रांझी खेल परिसर में अन्तराष्ट्रीय स्तर की आर्चरी अकादमी का निर्माण भी किया जा रहा है। इसी प्रकार फुटबॉल मैदान भी इस खेल परिसर में बनाया गया है। उन्होंने रांझी को मिली इन सौगातों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.