ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली, 26 जून। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। अलबत्ता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर, और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। आज ब्रेंड क्रूड 0.37 डॉलर यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 85.38 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.39 डॉलर यानी 0.48 फीसदी उछलकर 81.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *