ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी ने पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले

जालौन, 26 जून। जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शासकीय व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पांचों तहसीलों के उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सूची जारी करते हुए बताया कि आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिले की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने कालपी के उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को उरई का नया उप जिलाधिकारी, कोंच के उपजिलाधिकारी सुशील सिंह को कालपी का उपजिलाधिकारी, उरई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहीं उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को कोंच का उपजिलाधिकारी, उरई के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को माधौगढ़ का उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं मजिस्ट्रेट विश्वेश्वर सिंह को उप जिलाधिकारी जालौन न्यायिक के पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *