October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानी की किल्लत को लेकर गुंड उमर क्रीरी के लोगों का प्रदर्शन

जम्मू, 9 जुलाई । डोरू अनंतनाग के गुंड उमर क्रीरी के लोगों ने आज पीने के पानी की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार पीने का पानी न मिलने के कारण हमने विरोध प्रदर्शन किया, जिस दौरान प्रशासन ने लोगों को आश्वासन भी दिया कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द गुंड उमर में पानी की आपूर्ति करेगा। लेकिन झूठे वादों के अलावा आज तक जमीनी स्तर पर कुछ भी देखने को नहीं मिला है। लोगों ने कहा कि पानी की किल्लत के कारण महिलाओं को एक बार फिर सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने डीसी अनंतनाग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.