ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे के काम में जुटे मजदूर की करंट से मौत, दो घायल

तिलैया – राजगीर रेलखंड पर नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के समीप शनिवार को करंट से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सोनसा गांव के समीप 11 नम्बर रेलवे गुमटी के पास रेलवे द्वारा ढलाई का कार्य किया जा रहा था। पुलिया ढलाई का कार्य हो रहा था। जिसमें सोनसा गांव के मजदूर काम कर रहे थे। कार्य के लिए जेनरेटर चल रहा था। जेनरेटर का तार कटा हुआ था, जो वहां पर रखे लोहे के प्लेट के संपर्क में आ गया। इस दौरान कार्य कर रहे 25 वर्षीय मिथुन कमार, जुड़वा भाइयों बडन कुमार तथा छोटु कुमार बचे ढलाई काम को देखने के लिए लोहे के प्लेट पर नंगे पैर चढ़ गये। जिससे तीनों युवक करंट का झटका खाकर दूर फेंका गए।

तीनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिसुआ लाया गया। जहां जांच के दौरान डाक्टर ने मिथुन मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। मिथुन मांझी की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक अपने पीछे विधवा और एक डेढ साल के पुत्र को छोड़ गया। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *