ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालौन में चाचा ने दो साल की मासूम संग दुष्कर्म किया, आरोपित गिरफ्तार

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम 20 वर्षीय युवक गुलफाम ने अपनी 11 साल की बहन को भेजकर तीन साल की भतीजी को खिलाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद हैवानियत की पराकाष्ठा करते हुए उसने रिश्ते को कलंकित कर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

खून से लथपथ बच्ची रोते हुए कमरे से निकली तब लोगों को इसका पता चला। बच्ची के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गुलफाम को पकड़ लिया, इसके बाद मारपीट करते हुए रात दस बजे उसे कोतवाली लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजन बच्ची को पहले निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन पुलिस केस बताकर निजी अस्पताल संचालक ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घटना से ग्रामीणों में रोष है। बच्ची के पिता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ कोंच उमेश पांडेय का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *