ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वस्थ शरीर के लिए बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार जरूरी: डॉ अजय कुमार सिंह

स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार जरूरी है। ये आहार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं और बीमारियों के जोखिम से बचाते हैं। यह बात शनिवार को नवीन प्राथमिक विद्यालय रावतपुर में आयोजित एक दिवसीय संवाद में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों से कही।

उन्होंने कहा कि ऐसे में जब बात बच्चों की हो, तो खानपान से जुड़ी बातों का ध्यान रखना और जरूरी हो जाता है। अगर खान पान में अज्ञानता वश, या लापरवाही से कोई कोताही होती है तो बच्चों में कुपोषण की समस्या उत्पन्न होती है जो, उनके उचित वृद्धि एवं विकास में बाधा पहुंचाता है।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक समय समय पर इस तरह की बालोपयोगी जानकारी देते रहते हैं इसी क्रम में इस बार बच्चों के उचित पोषण विषय पर कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित कर बच्चों को उचित पोषण लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

डॉ निमिषा अवस्थी ने कहा जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, लिनोलेइक एसिड के साथ प्रोटीन और विटामिन की जरूरत होती है। वहीं, जब इन पोषक तत्वों की जरूरत से अधिक कमी या अधिकता हो जाती हैं, तो बच्चों के विकास की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में पोषक तत्वों की कमी बच्चों की लंबाई और वजन के विकास को बाधित कर सकती है। वहीं, इन पोषक तत्वों की अधिकता बच्चों के असंतुलित विकास (जैसे :- अधिक वजन या मोटापा) को बढ़ावा दे सकती है, यह दोनों ही स्थितियां बच्चों में कुपोषण की श्रेणी में गिनी जाती हैं। अतः बच्चों को संतुलित आहार लेना चाहिए और बाजार के जंक फूड से बचना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मिश्रा के साथ 40 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *