ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: पूर्वांचल में BJP ने झोंकी ताकत,आजमगढ़ और बलिया में सीएम योगी की जनसभा

Nikay Chunav: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पूर्वांचल में सियासी घमासान चरम पर है। पूर्वांचल में मचे घमासान के बीच प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान अपने हाथों में ले ली है | निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए सीएम योगी तीन मई को आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है की आजमगढ़ में तीन मई को होने वाली सीएम योगी की जनसभा आराजीबाग क्षेत्र स्थित एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। इससे पहले वह बलिया और मऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

UP Nikay Chunav: सपा को झटका, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू सहित पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को एसकेपी इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अमरिंदर सिंह, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सिओ सिटी गौरव शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *