Nikay chunav 2023: मायावती ने किया मतदान, वोट डालने की अपील
![Nikay chunav 2023: मायावती ने किया मतदान, वोट डालने की अपील](https://ataltv.com/wp-content/uploads/2023/05/04_05_2023-up_civic_elections_mayawati_23402483-850x560.jpg)
Nikay Chunav 2023: प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में नौ मंडल में 37 जिलों में वोट डाले जा रहे है | मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम छह बजे तक डाले जायेंगे | आपको बता दें कि पिछले कई दिनीन से ख़राब मौसम के चलते आज पूर्वांचल में बारिश का सिलसिला जारी है | इसी के चलते यहाँ मतदान का गति धीमी है | गौरतलब है कि पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर इत्यादि जिलों में मौसम खराब है |
मायावती ने किया मतदान…
नगरीय निकाय चुनाव में मायावती ने अपने बूथ में जाकर मताधिकार का प्रयोग किया | बता दें कि मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रेन पैलेस म्युनिसिपल स्कूल में अपने मताधिकार का उपयोग किया | इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की |
Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया मतदान
![Digiqole Ad](http://ataltv.com/wp-content/uploads/2022/12/4963471645923771582.jpg)