ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया मतदान

#नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज
#सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग
#प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में हो रहा मतदान

यूपी: प्रदेश में आज हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है | मतदान आज शाम छह बजे तक हाेगा। पहले चरण में मतदान 37 जिलों में हो रहे है जिसमे 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक हाेगा। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं।

बड़ी खबर: रूस का दावा, यूक्रेन ने किया पुतिन को जान से मारने की कोशिश

सीएम योगी ने क‍िया मतदान…

नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *