ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाराणसी में नमामि गंगे ने बड़ा गणेश मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या में जन्मस्थान पर रामलला के बने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व काशी नगरी के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। अपने आराध्य के प्रति भावनात्मक लगाव को जताते हुए नमामि गंगे की टीम ने बड़ा गणेश मंदिर परिसर की सफाई की। मंदिर में झाड़ू-पोछा लगाया। मंदिर में उपस्थित दर्शनार्थियों को स्वच्छता के सकारात्मक कदम के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मंदिरों की सफाई एक सकारात्मक कदम है और सामूहिकता का अप्रतिम उदाहरण है। इस अभियान की सार्थकता को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि यहां न वर्ग भेद है न जाति भेद है और न ही ऊंच-नीच और गरीब-अमीर का अंतर। समाज के लिए इससे बढ़िया संदेश कुछ और नहीं हो सकता। मंदिर हमारे गौरवबोध के परिचायक हैं और समाज को एक सूत्र में बांधे रखने में इनका योगदान अतुलनीय है। श्रमदान में सरिका गुप्ता, कीर्तन बरनवाल सहित श्रद्धालुओं ने भी भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *