ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव फैक्टरी में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के बाजारगांव स्थित ‘सोलर एक्सप्लोसिव’ फैक्टरी में रविवार सुबह करीब नौ बजे हुए भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और केमिकल होने के कारण जानमाल के भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। विस्फोट में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह फैक्टरी सोलर एक्सप्लोरेशन कंपनी के मालिक उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल की है। यह कंपनी देश की कई कंपनियों को गोला-बारूद सप्लाई करती है। साथ ही रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कुछ कंपनियों को भी गोला-बारूद की आपूर्ति करती है। कंपनी में बड़ी मात्रा में रसायनों का प्रयोग किया जाता है।

बताया गया है कि विस्फोट के समय फैक्टरी में गोला-बारूद का निर्माण किया जा रहा था। जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी आनी शेष है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस विस्फोट से केसीबीएच-2 की एक इमारत नष्ट हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाले ने बताया कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मृतकों की पहचान युवराज किशांजी, ओमेश्वर किसनलाल, मीता प्रमोद उइके, आरती नीलकांथी सहारे, स्वेताली दामोदर मारबटे, पुष्पा रामजी, भाग्यश्री सुधाकर, रुमिता विलास उइके और मोसम राजकुमार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *