ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात

आधा दिसम्बर माह बीतने के साथ ही मुरादाबाद में पारे में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। जिले में सर्दी का सितम पूरी तरह से दिखने लगा है। कोहरा भले ही न हो लेकिन ठंड हवाएं अपने तेवर दिखा रही हैं। इसकी वजह से शनिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह धूप जरूर निकली है लेकिन ठंड गलन वैसी ही है।

राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम प्रयोगशाला के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से अब तापमान में और गिरावट आएगी। आगामी सप्ताह में सूरज तो निकालेगा लेकिन दो-तीन दिन बदल भी छाए रहेंगे। इस सप्ताह में मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक पछुआ हवाएं 07 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलीं। हवा की यह रफ्तार सामान्य से ज्यादा है।

निसार अहमद ने आगे बताया कि पश्चिमी हवा असर दिखा रही है। आसमान भी साफ हो चुका है। इसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। बीते एक सप्ताह में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *