ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद महानगर में 425 बूथों पर सुनीं गई पीएम मोदी के मन की बात

मुरादाबाद,28 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 112वां संस्करण 425 बूथों पर 03 हजार, 390 लोगों ने सुना।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। संजय शर्मा ने बताया कि मन की बात के 112 एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक की बात करते हुए भारत के खिलाड़ियों को समर्थन देने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने चीयर फॉर भारत का स्लोगन भी दिया।

इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड का जिक्र करते हुए उन्होंने इससे जुड़े छात्रों से फोन पर बात की और उनके अनुभवों को भी जाना। पीएम मोदी ने चराई देव मैदाम का जिक्र करते हुए कहा कि असम के चराई देव मैदाम को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह नॉर्थ-ईस्ट की पहली साइट होगी। इसका खासियत बताते हुए उन्होंने इसका मतलब बताया। उन्होंने बताया कि चराई देव मैदाम का मतलब साइनिंग सिटी ऑन द हिल्स है। यह अहोम राज्य की राजधानी थी। 13वीं शताब्दी में शुरू हुआ ये साम्राज्य 19वीं शताब्दी तक रहा, ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भविष्य में इस साइट को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *