ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में नवागत एसपी नगर कुमार रणविजय सिंह ने संभाला कार्यभार

मुरादाबाद, 07 अगस्त । जनपद के नए पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बुधवार देर शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई मेरी प्राथमिकता है।

जनपद फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर अभी तक कार्यरत कुमार रणविजय सिंह का एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफर मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर हुआ था। बुधवार को उन्होंने मुरादाबाद जनपद पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया। इसी पद पर तैनात रहे अखिलेश भदौरिया का ट्रांसफर जनपद फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *