ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायबरेली के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में छठ महोत्सव की धूम, लोकगीतों और भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बछरावां (रायबरेली): विकासखंड शेखपुर समोधा स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 15 नवंबर 2026 को छठ पर्व महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकगीतों, भजनों और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बाराबंकी के प्रसिद्ध लोक गायक अनिल मिश्रा, लोक गायिका शिवानी माया और शिवांश मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक गीतों और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर गायकी और संगीत की धुन पर मौजूद श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए।

राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण, माता यशोदा और शंकर-गौरा समेत कई धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान खींचा। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामलाल अकेला और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनिया वर्मा शामिल हुए। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव समेत क्षेत्रीय और जिला स्तरीय कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, श्रोता और दर्शक मौजूद रहे।

More Stories

आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे। इस बारे में सीएसके की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी गई है। साल 2008 में सीएसके साथ जुड़े धोनी एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं। पांच बार सीएसके को जिताया आईपीएल का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए। पिछले साल आईपीएल में नहीं खेला एक भी मैच चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब अगले साल के आईपीएल में बिना धोनी के उतरेगी। हालांकि पिछले साल भी धोनी ने आईपीएल के मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। पिछले सीजन वे टीम के साथ ही ट्रेवल नहीं कर रहे थे, क्योंकि चोट लगी थी। धोनी ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, हालांकि तब उनकी बैटिंग नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में आईपीएल मैच खेला था, तब उनके बल्ले से 16 रन आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed