ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निकाय चुनाव: वोट डालने पहुंची महिला की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

यूपी निकाय चुनाव: प्रदेश में आज 38 जिलों में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर सामने आयी है | बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को वोट डालते समय अटैक पड़ गया | अटैक पढ़ते ही आनन-फानन में परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इस घटना के बाद पोलिंग बूथ पर हड़कंप मच गया | वहीं, महिला की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया | परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है |

जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत का यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है |यहां नगर पालिका परिषद कायमगंज के बूथ संख्या 33 पर बुजुर्ग महिला वोट डालने गई थी | इस दौरान महिला को अचानक अटैक पड़ गया | इसके बाद महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 75 वर्षीय वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया | महिला की मौत से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है |

मणिपुर से सकुशल लौटे छात्र-छात्राएं ने एयरपोर्ट पर जताया सीएम धामी का आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *