ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले से घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में बीजेपी से लेकर सपा तक अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी तरह से अपनी ताकत झोंकते नजर आएंगे। आज शाम को यानि 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले चुनाव का प्रचार थम जाएगा और आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। ऐसे में आज दिन में बीजेपी और सपा नेता जमकर प्रचार करेंगे। इस दौरान प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी रोड शो करने की तैयारी में है। बीजेपी के इस रोड शो में उसके प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के अलावा सांसद मनोज तिवारी भी मऊ पहुंचे है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी अपने प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए जमकर प्रचार करेगी। भारतीय जनता पार्टी आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो निकाल कर अपने प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए जमकर प्रचार कर रही है और इसी चुनावी प्रचार में मनोज तिवारी का एक बयान सामने आया है।

जिसमे उन्होंने कहा कि हम पूर्वांचल में कहीं भी जाते है तो हमारे माथे पर पूर्वांचल लिखा है और जब उस धरती पर चुनाव है तो मैं अपनी भूमिका निभाने आ गया हूँ। उन्होंने साफ कहा की आखिरी पल तक सभी पार्टियां प्रचार करती है, जोर देती है, कोई कमी नहीं रखती लेकिन बीजेपी कुछ ज्यादा ही जोर देती है क्यूंकि बीजेपी जनता को मालिक ही समझती है। उन्होंने विपक्ष पर निशान साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह बीजेपी खुद को मालिक नहीं समझती। भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता मालिक है। उन्होंने अपने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि ‘दाल कैसे बनती है जब फ़ौरन डालते हैं तब अच्छी होती, इसी तरह जबतक चुनाव में मनोज तिवारी नहीं आयेगा तो आगे कैसे काम आयेगा” लेकिन वो साफ बोलते नज़र आये की भारतीय जनता पार्टी चुनाव को बहुत गंभीरता से लेती है और इसी नाते हम सब कोशिश करते है की चुनाव बड़ा हो या छोटा हमारी सारी कोशिशे उसमे लग जाती है।

हम कभी चुनाव को हल्के में नहीं लेते हैं, कोई चुनाव होता है तो हम उसे पर भी जान छिड़कते हैं। वहीँ विपक्ष को निशाना बनाते हुए मनोज तिवारी ने कहा NDA भी है और गर्वित इंडिया भी हैं, बाकी i.n.d.i.a को छोड़ दीजिये, ये सब डॉट डॉट वालो पर बहुत डाउट है। देश को इन्हें कभी इण्डिया नहीं कहा जाना चाहिए। ये UPA क्यों नहीं बोलते है, शर्म आती है UPA बोलने में क्यूंकि 20 लाख रूपये का घोटाला upa ने किया मनोज तिवारी ने कहा कि जब कोई कंपनी भरसट हो जाए तो वो नाम बदल कर आती है। इन लोगों को लग रहा है भ्रष्टाचारी चेहरा छुपाने के लिए इंडिया नाम की चादर ओढ़ लेना बेहतर है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की किस दिन ये ही लोग कपार फोड़ेंगे बस उस दिन का इंतज़ार करिये अपनी पार्टी के समर्थन में उन्होंने कहा की हमे बस घोसी का विश्वास जीतना है और उत्तर प्रदेश की मूल धरा में उत्तर प्रदेश को रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *