ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा युवक

बेगूसराय में चलती ट्रेन से चोरी के बाद चोर ने ट्रेन की खिड़की से लटकर भागने का किया प्रयास। चोर ने अपनी जान को जोख़िम में डालकर गेट के सहारे चलती ट्रेन के खिड़की पर लटक गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमे एक लड़का ट्रैन की खिड़की पर लटक रहा है। दरअसल, वह एक चोर है और चोरी करने के बाद वह भागने का प्रयास कर रहा था। जहां वह चोर लोगों से बचने के लिए कई किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से लटका रहा। ट्रैन तेज़ी में चल रही थी जिसके कारण वह चोर वहां से भाग नहीं पाया और ट्रैन की खिड़की पर ही लटक गया। इसके बाद बछवाड़ा जंक्शन पहुंचने पर वहां लोगों ने उसे उतारकर और आरपीएफ के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *