October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : 430 बेसहारा बच्चों के जीवन यापन में बनी मददगार

योगी सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) बेसहारा बच्चों के लिए उनके जीवन यापन में काफी मददगार साबित हो रही है। झांसी जिले में इस योजना के तहत वर्तमान समय में 430 बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही योजना के लिए पात्र बच्चों के चिन्हांकन का काम निरंतर चल रहा है। योजना के तहत बच्चों को 2500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी अन्य मूलभूत जरूरतों से वंचित न रह सके।

इस योजना के तहत 23 साल से कम उम्र के उन लाभार्थियों की मदद की जाती है, जिनके माता-पिता अथवा दोनों में किसी एक की मृत्यु एक मार्च 2020 के बाद कोविड के अलावा किसी अन्य कारण से हो गयी हो। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आमदनी तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का मकसद यह है कि बेसहारा हुए बच्चों के जीवन यापन में आने वाली कठिनाई को दूर किया जा सके और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान कर उनके भविष्य को संवारा जा सके। सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान भी दे रही है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने शुक्रवार को बताया कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक बेसहारा बच्चों को पात्रता के आधार पर इस योजना के दायरे में लाया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत वर्तमान समय में झांसी जिले में 430 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही योजना के लिए नए लाभार्थियों के चिन्हांकन का काम भी लगातार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.