October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद के लोनी में बाढ़, यमुना नदी का पुश्ता बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

दिल्ली के बाद अब यमुना नदी का पानी गाजियाबाद के कई गांवों में भी घुस रहा है। शुक्रवार सुबह तक यमुना का पानी लोनी इलाके के कई गांवों में घुस गया। ट्रोनिका सिटी पुलिस चौकी भी डूब गई। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। जलस्तर बढ़ने के कारण मंडोला और आवास विकास बिजलीघर की बिजली सप्लाई को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है।

रात्रि में बागपत और लोनी की सीमा पर पानी के तेज बहाव से यमुना नदी का पुश्ता बांध टूट गया, जिसके चलते पानी लोनी के ट्रॉनिका सिटी, अलीपुर, पचायरा, नवादा, मीरपुर हिंदू, सुंदरपुर और नौसरपुर गांव में घुस गया है। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर पूरी तरह पानी भर गया है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बांध को दुरुस्त करने के लिए बागपत और गाजियाबाद जिला प्रशासन कोशिश कर रहा है। पुश्ता रात तक करीब 20 फीट क टूटा था, यमुना के तेज बहाव से वो पुश्ता अब करीब 150 फिट से भी अधिक क्षत्रिग्रस्त हो चुका है।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को इस इलाके का दौरा किया था। साथ ही गांवों में मुनादी भी कराई थी। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.