ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

MP: भ्रष्टाचार का नया कारनामा, 12 साल की नौकरी और 100 करोड़ का बंगला

MP: मध्यप्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़े भ्रस्टाचार के कारनामा सामने आया है | भ्रस्टाचार के मामले में लोकायुक्त ने अब तक की सबसे बड़ी और अलग तरह की कार्यवाही को अंजाम दिया है | राजधानी भोपाल में मारे गए छापे में संविदा नौकरी कर रही महिला सहायक इंजीनियर हेमा मीणा करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन निकली है। बता दें कि अपने नौकरी के दौरान वेतन से अधिक उनके पास से संपत्ति मिली है, कहा जा रहा है कि 13 साल की नौकरी में उसे जितनी सैलरी नहीं मिली है, उससे करीब तीन सौ गुना अधिक की संपत्ति उसके पास दिख रही है। उसकी संपत्ति देखकर बड़े-बड़े अर्थशास्त्री हिसाब लगाने में चकरा जाएंगे।

लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि छापा मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ संविदा प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा के ठिकानों पर पड़ा है। जहाँ उनके आवास में सौ से अधिक देशी- विदेशी कुत्तों की नस्ले मिली है |

सावधान ! आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘मोका’

12 वर्ष पहले मिली नौकरी….

वर्ष 2011 में संविदा नौकरी पर आई हेमा मीणा का वेतन 30 हजार रुपए है। उसने 12 साल में ही आय से 200 गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली। पति से तलाक ले चुकी हेमा मीणा के पास करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। भोपाल के बिलखिरिया में हेमा मीणा ने अपने पिता के नाम 20 हजार वर्ग फीट जमीन खरीद रखी है। इतना ही नहीं मीणा ने अपने पिता के नाम पर जो जमीन खरीदी है। उस पर एक करोड़ की लागत से आलीशान बंगला बनवाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *