ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lucknow: लोकभवन में सीएम योगी ने देखी ‘द केरल स्टोरी’

लखनऊ: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राजधानी के लोकभवन में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देख रहे हैं | देश के कई हिस्सों में फिल्म को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद इसी कई जगह बैन करने की मांग उठी तो कई जगह इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है | इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकारी आवास पर ‘द केरल स्टोरी’ की स्टार कास्ट और डायरेक्टर से मुलाकात की थी |

फिल्म देखने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ‘द केरल स्टोरी’ को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का अवसर मिल रहा है… हम पश्चिम बंगाल में इस फिल्म से बैन हटाने की मांग करते हैं… आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का भी सच लोगों के सामने आएगा |’ पिछले दिनों ही ‘द केरल स्टोरी’ को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री किया था |

वहीं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘पता नहीं ‘द केरल स्टोरी’ को क्यों बैन किया जा रहा है, यह फिल्म समाज के जो वास्तविक चित्र हैं जो घटनाएं घटित हुई हैं उस पर बनी है, इस फिल्म से समाज को दिशा मिलेगी, बच्चें सतर्क होंगे, कलाकारों पर बैन लगाना उचित नहीं है |’ कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी अपने मंत्रियों के साथ फिल्म देख रहे हैं |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *