October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौ माह में उत्तर प्रदेश पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक

वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31.85 करोड़ थी। वहीं, 2023 के शुरुआती नौ महीने में ही 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने यूपी को एक्सप्लोर किया है। इसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की भी है। प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटकों ने काशी का रुख किया, जबकि प्रयागराज और अयोध्या आने वाले सैलानियों की संख्या भी करोड़ों में रही।

नौ माह में काशी पहुंचे 8.42 करोड़ सैलानी

उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि साल 2023 कई मायने में यूपी के लिए नये कीर्तिमान स्थापित करने वाला साल रहा। जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में यूपी प्रथम पायदान पर रहा तो वहीं पर्यटन का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। साल 2023 में जनवरी से लेकर सितम्बर तक उत्तर प्रदेश आने वाले देसी सैलानियों की संख्या 31 करोड़,91लाख,95 हजार,206 रही। वहीं, 9 लाख, 54 हजार, 866 विदेशी पर्यटक भी उत्तर प्रदेश पहुंचे। इनमें भी सर्वाधिक संख्या वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों की रही। जनवरी से सितम्बर तक वाराणसी कुल 8 करोड़, 42 लाख,04हजार, 814 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 8 करोड़, 40 लाख, 71 हजार, 726 जबकि विदेश पर्यटकों की संख्या एक लाख, 33हजार, 88 रही।

4.49 करोड़ पर्यटक पहुंचे प्रयागराज, 2.03 करोड़ ने की अयोध्या की सैर

काशी के बाद सैलानियों की दूसरी पसंद प्रयागराज रही। यहां कुल 4 करोड़, 49लाख, 95हजार, 996 पर्यटक साल 2023 में जनवरी से सितम्बर तक पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या जहां 4 करोड़,49लाख,93हजार,289 रही तो वहीं 2,707 विदेशी पर्यटक भी प्रयागराज पहुंचे।

इसी प्रकार तीसरे नम्बर पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या रही। जनवरी 23 से सितम्बर 2023 तक कुल 2 करोड़,03 लाख,64 हजार, 347 पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2करोड़,03 लाख,62 हजार,713 रही, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या एक हजार, 634 दर्ज की गई।

यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या जनवरी और जुलाई माह में दर्ज की गई है, जो कि 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.