ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक बेदी राम का बयान आया सामने, बड़े आराम से घूम रहा

लखनऊ, 29 जून। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का एक बयान सामने आया है। शनिवार को विधायक बेदी राम ने अपने एक बयान में कहा कि ओमप्रकाश राजभर किससे मिलने गये, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। बिजेन्द्र गुप्ता ने अगर उन्हें माफिया कह दिया तो क्या वह माफिया हो जायेंगे। यह तो जांच का विषय है। इस बयान को देने वाला विधायक बेदी राम बड़े आराम से उत्तर प्रदेश में घूम रहा है और वैवाहिक कार्यक्रमों व पार्टी नेताओं से मिलता-जुलता नजर आ रहाहै।

विधायक बेदी राम के लिए मुश्किलें तब शुरू हुई, जब नीट पेपर लीक मामले में बिहार बिजेन्द्र गुप्ता ने अपने बयान में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के जखनियां विधायक बेदी राम का नाम लिया। बिजेन्द्र ने पेपर लीक जैसे मामले में बेदी राम को पेपर लीक माफिया बताया था। इसी के बाद विधायक बेदी राम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बेदी यह कहते हुए पाये गये कि वह एक बार में चालीस लोगों को नौकरी दिलवाते हैं।

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर, जौनपुर और लखनऊ की पुलिस ने विधायक बेदी राम के विभिन्न मुकदमों की जांच की तो बेदी राम पर कई मुकदमें दर्ज होने की जानकारी सामने आयी। बेदी राम का नाम जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर के रूप में भी सामने आया। वर्ष 2014 में बेदी राम को एक बार पेपर लीक मामले में ही गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं, नीट परीक्षा के पेपर लीक पर चल रहे बवाल के बीच में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आने के बाद ओमप्रकाश राजभर सक्रिय हुए।

विधायक बेदी राम को बचाने के लिए ओमप्रकाश राजभर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और फिर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के गोमती नगर में विक्रांत नगर स्थित बेदी राम के आवास के बाहर बेदी के रिश्तेदारों और मीडियाकर्मियों से कहासुनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *