ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान में की सहभागिता

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को गंगा बैराज में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान में हिस्सा लिया। वह ‘एक तारीख एक घण्टा’ श्रमदान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया।

उन्होंने गंगा बैराज पर गंगा घाट किनारे कचरे और अप्रिय वातावरण के ख़िलाफ़ सफाई अभियान चलाकर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। साथ ही इस राष्ट्रव्यापी अभियान से बापू को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी से एवं जनसामान्य से मिलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, शिक्षक के अलावा नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त मार्केंडेय शाही, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बोबी), जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियान अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर विकास कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पुलिस लाइन बिजनौर में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज के अलावा क्षेत्राधिकारी लाइन भी मौजूद रहे।

नजीबाबाद में प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में चलाए गए सफाई अभियान में भाजपा विधानसभा संयोजक तथा शक्ति केंद्र प्रभारी संदीप तायल मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी सभासद ऐश्वर्य ऐरन,अर्पित मेहरा,इरशाद अहमद, बुरहान अहमद, बूथ अध्यक्ष राहुल कश्यप, प्रफुल्ल वशिष्ठ,कार्तिक महेश्वरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनके अलावा जनपद के अफजलगढ़, चांदपुर, धामपुर, हल्दौर, किरतपुर, नगीना, नहटौर,नूरपुर, स्योहारा, शेरकोट में भी स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें धार्मिक सामाजिक, राजनीतिक, समाजसेवी संस्थाओं के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *