ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा अध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया

स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा, 2023 के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को राजस्थान के कोटा में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। स्वच्छता में भगवान का वास होता है। पूज्य बापू ने भी स्वच्छता को मानवता की सर्वोत्तम सेवा बताया था। उन्होंने लोगों से अपना यह संकल्प दोहराने का आग्रह किया कि वे नियमित श्रमदान कर अपने शहर, राज्य और देश को स्वच्छ बनाएंगे।

इस मौके पर नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *