ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Manish Sisodia Arrested : मनीष सिसोदिया के पक्ष में उतरे सपा सुप्रीमो, कहा – सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है

लखनऊ : बीते रविवार को दिल्ली के सीबीआई ने शराब घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर आप ने भाजपा पर हमला बोला है। इसको लेकर आज आप कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय का घेराव भी करने वाली है। इसके साथ ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी मनीष सिसोदिया के पक्ष में उतरे है , उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ”सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है ”

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा है कि, मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार 2024 से पहले ही अपनी हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुक़दमों में फँसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते। सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है।” इसके साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए भी सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा है कि , ”अगर SBI, LIC के अधिकारियों ने निजी कंपनी में पैसा लगाया तो उन अधिकारियों के ख़िलाफ़ जांच कर जेल भेजना चाहिए। लेकिन जेल वह जा रहे जो सुधार कर रहे हैं। मित्र की पहचान बुरे दिन में होती। भाजपा बताए कि क्या वह अपने मित्र के साथ हैं या नहीं”

”मनीष बेकसूर, उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति”- अरविंद

वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- ‘मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं, लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।’

”जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे” : संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा है कि, ”मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कायरतापूर्ण परिचय है, ये उनकी कायरतापूर्ण कार्रवाई है और दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है जिन्होंने लाखों-करोड़ का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैं PM से पूछना चाहता हूं कि आप अपने मुंह से अडानी का नाम क्यों नहीं लेते?आपके पास हिम्मत नहीं कि आप अडानी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। उनकी सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते हैं। आपको जितना जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। ”

”देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है”- मंत्री गोपाल राय

वही इस मामले को लेकर मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि, ”जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *