ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP : उमेशपाल की हत्या के बाद सपा विधायक पूजा पाल को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम योगी से की Y+ सुरक्षा की मांग

लखनऊ : यूपी के प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह की दिन दहाड़े की गयी हत्या के बाद अब प्रतापगढ़ से सपा विधायक पूजा पाल को जान से मारने की धमकी दी गयी है। इसके बाद सपा विधायक पूजा ने सीएम योगी से मुलाक़ात कर वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने सीएम योगी को लिखे गए पात्र में सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि,उन्हें अपनी जान का खतरा है।

आपको बता दें की, 18 वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के तत्कालीन विधायक राजूपाल की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी और वर्तमान सपा विधायक पूजा पाल शामिल है। उनका आरोप है की राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गार्ड संदीप की हत्या के बाद उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

दिनदहाड़े की गयी थी गवाह उमेश पाल की हत्या

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि, ”राजू हत्याकांड में उमेश पाल अतीक अहमद के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई से घर लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सपा विधायक पूजा पाल ने खुद के और मामले में अन्य गवाहों की जान को खतरा बताया था।”

ये भी पढ़े :- Manish Sisodia Arrested : गिरफ्तारी के बाद सीबीआई हेडक्वार्टर ऐसी बीती डिप्टी सीएम की रात, आज होंगे कोर्ट में पेश, जानिए कैसी हुई गिरफ्तारी ?

विधायक पूजा ने सीएम योगी से की मुलाकात

बीते रविवार को सपा विधायक ने सीएम योगी से मुलाक़ात की थी। विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप की हत्या के बाद पूजा पाल ने अपने लिए Y+ सुरक्षा की मांग की। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *