ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेस नेताओं ने किया याद

कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने विजय घाट भी गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बापू को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।

राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि ”जय जवान, जय किसान” के नारे से शास्त्री जी ने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया। शास्त्री का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि एक प्रकाश, जिसने दुनिया को शांति और सौहार्द का रास्ता दिखाया। एक विचार, जिसने सत्य और अहिंसा को मानवता का सबसे ताकतवर हथियार बनाया। एक आदर्श, जिसने स्वतंत्रता, समानता और समन्वय के बीज बोए। महात्मा गांधी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। वह बापू की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संसद परिसर में भी वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *