ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंकारा में आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये ने बरसाए बम, कुर्द लड़ाकों के 20 ठिकानें तबाह

तुर्किये की राजधानी अंकारा पर हुए आत्मघाती हमले के बाद जवाबी हमला करते हुए तुर्किये ने इराक पर बम बरसाए हैं। इराक स्थित कुर्द लड़ाकों के बीस ठिकानों पर हुई इस बमबारी में कई कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।

तुर्किये की राजधानी अंकारा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी कुर्द विद्रोहियों ने ली थी। इसके बाद तुर्किये की वायु सेना ने कुर्द विद्राहियों के उत्तरी इराक स्थित 20 ठिकानों को तबाह कर दिया। इनमें कई गुफाएं, बंकर, शेल्टर होम और गोदाम शामिल हैं। ये सभी ठिकाने कुर्द विद्रोही संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के बताए जा रहे हैं। तुर्किये के गृह मंत्री अली यारलीकाया ने वायु सेना की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी आतंकियों के मारे जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया है कि तुर्किये की वायु सेना की बमबारी में कई कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।

तुर्किये के गृह मंत्री अली यारलीकाया ने बताया कि रविवार को अंकारा स्थित गृह मंत्रालय की इमारत के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, इस आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो आत्मघाती हमलावर एक गाड़ी में बैठकर आए थे। एक आतंकी ने मंत्रालय की इमारत के बाहर विस्फोट में खुद को उड़ा लिया, वहीं दूसरा आतंकी पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में मारा गया। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी कुर्द लड़ाकों ने ली थी। इसके जवाब में तुर्किये की वायु सेना ने ताबड़तोड़ हवाई हमला कर बीस कुर्द ठिकानों पर बम बरसाए। इस बमबारी में ये ठिकाने तबाह हुए, साथ ही कई कुर्द लड़ाके मारे भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *