ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुस्लिम महापंचायत में शामिल होंगे दरगाह के पदाधिकारी

दिल्ली हाई कोर्ट ने सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका को देखते हुए 29 अक्टूबर को होने वाली मुस्लिम महापंचायत पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद इसी कड़ी में न्यायालय ने मुस्लिम महापंचायत को लेकर 18 दिसंबर की अनुमति दे दी है। हालांकि महापंचायत में दस हजार से ज्यादा लोग नहीं जुटेंगे और वक्ता कुछ भी वैसा नहीं बोलेंगे, जिससे सामाजिक सौहार्द्र खराब हो। वहीं बरेली से भी महापंचायत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

आईएमसी प्रमुख मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एवान-ए-ग़ालिब में मौजूद देशभर के उलेमा इज्जत और इंसाफ और हक की आवाज बुलंद करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आईएमसी की ओर से डॉ नफीस के नेतृत्व में बरेली से दिल्ली की ओर वरिष्ठ पदाधिकारी का एक दल मुस्लिम महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *