October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गौ गठबंधन के पचास उम्मीदवार सियासी समर में,सर्वदेवमयी गौमाता के रक्षा का संकल्प

देश भर में कट रही गौमाता के हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगवाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए गौ गठबंधन के पचास उम्मीदवार सियासी समर में उतरे हैं। लोकसभा चुनाव में 76 पार्टियों से गठबंधन कर गौ गठबंधन ने भी अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। अलग—अलग पचास लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन के उम्मीदवार जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में गठबंधन 76 गौभक्त दलों को मतदान करने के लिए सनातनी जनता से अनुरोध कर रहा है। गौ—गठबंधन का दावा है कि एनडीए गठबंधन में 39 दल और इंडिया गठबंधन में 41 दल सम्मलित हैं। वहीं, गौ गठबंधन में 76 दलों ने अपनी निष्ठा व समर्पण प्रदर्शित कर समाहित होना स्वीकार किया है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहते है कि गौ गठबंधन को मतदान करने वाली सनातनी जनता पुण्य की भागी बनेंगी । इसके उलट गौभक्ति न प्रदर्शित करने वाले व गोकशी में सम्मिलित अन्य दलों को मतदान करने वाली जनता पाप की भागी बनकर नर्कवासी बनेगी। गौ गठबंधन के प्रत्याशीयों के समर्थन में धर्मप्राण लोग सड़कों पर उतर कर धर्मप्रचार शुरू कर चुके हैं। काशी में गौ गठबंधन ने युग तुलसी पार्टी के परम् गौभक्त शिवकुमार कोली शेट्टी को अपना समर्थन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.