ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विवेकानन्द यूथ अवार्ड के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

कानपुर, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश रक्षक दल एवं विकास दल और युवा कल्याण विभाग लखनऊ ने वित्त वर्ष 2024—25 के लिए विवेकानन्द यूथ अवार्ड के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करने को लेकर 31 अगस्त तक आवेदन मांगा है। यह जानकारी मंगलवार को जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल एवं विकास दल कानपुर की अधिकारी आरती जायसवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पबचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्कालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वस्च्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को विशिष्ट पहचान देने हेतु विवेकानन्द यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) प्रदान किया जायेगा। सामान्यतः 10 सर्वश्रेष्ठ युवाओं को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किये जाने का प्राविधान है।
उन्होंने बताया कि युवा को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है। वह 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए, जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी के नामांकन के समय के अनुसार होगा। उसके द्वारा विगत 03 वित्त वर्षों में उपयुक्त क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया हो। पुरस्कार जीवनकाल में 01 बार प्रदान किया जायेगा। किसी सरकारी सेवा में अर्थात केंद्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूल एवं कालेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार पात्र नहीं है। इच्छुक युवा 31 अगस्त 2024 तक किसी भी कार्य दिवस में विकास भावन कानपुर में स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वितीय तल, कक्ष संख्या-4 अवार्ड के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उक्त अवार्ड के अन्तर्गत आवेदन करने वाले प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ प्रतिभागी का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा निर्धारित मानदंडों, नियमों, प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *