ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कंगना रनौत ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मांगा आशीर्वाद

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला दौरे के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

उधर धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दलाई लामा से मिलना उनके लिए आध्यत्मिक अनुभूति है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु से मिलना एक ऐसी अनुभूति है जिसे वह कभी नही भुला सकती। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर के लिए निकल रही थी जिसके चलते वह सोमवार को धर्मशाला पंहुची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *