ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छठा स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर की जान्हवी वर्मा ने किया जिले का नाम रोशन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में जान्हवी वर्मा ने छठा स्थान प्राप्त किया। परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है।

जान्हवी वर्मा वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रही है। वर्ष 2020 में एलएलबी की परीक्षा में भी जान्हवी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अव्वल रही। प्री में सफलता के बाद जान्हवी पीसीएस जे की इसी माह आयोजित मेंस परीक्षा में शामिल हुई।

जिले के दोस्तपुर ब्लाक की खालिसपुर दुर्गा गांव के मूल निवासी जान्हवी के पिता जगदीश वर्मा किसान हैं। अमेठी जिले के रामगंज कस्बे में पली-बढ़ी जान्हवी की माँ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीला वर्मा ए एन एम पद पर तैनात है। महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जान्हवी का परिवार वर्तमान में नगर के बघराजपुर मोहल्ले में निवास कर रहा है।

बड़े भाई आलोक वर्मा से मिली सफलता की प्रेरणा से जान्हवी को यह सफलता मिली। आलोक वर्तमान में बाराबंकी के फतेपुर ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *