ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एम चिदम्बरम स्टेडियम के पास तिरंगे के अपमान का मामला, पुलिसकर्मी का तबादला

एमए चिदंबरम स्टेडियम के पास एक एसआई द्वारा कुछ भारतीय झंडे छीनने और कथित तौर पर उन्हें फेंकने का वीडियो वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद चेन्नई के एक पुलिस उप निरीक्षक को स्थानांतरित कर आधुनिक नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। अन्नामलाई ने द्रमुक पर आरोप लगाया कि चेपॉक के अंदर राष्ट्रीय ध्वज पर प्रतिबंध लगाकर हद को पार कर गए हैं।

वीडियो में एसआई को एक प्लास्टिक कंटेनर से दो राष्ट्रीय झंडे को निकालते हुए दिखाया गया है। वह झंडे को पुलिस वाहन में ले जाते हुए दिखाई दिया।

इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेम्बियम पुलिस स्टेशन के कानून और व्यवस्था प्रभाग से जुड़े उप-निरीक्षक नागराजन का तबादला कर दिया गया है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के दौरान उनकी ड्यूटी लगाई गई थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने आगे बताया कि ड्यूटी पर रहते हुए कुछ विक्रेता झंडे और अन्य सामान बेचते घूम रहे थे। चूंकि, स्टेडियम के कुछ गज के भीतर कोई भी वस्तु बेचने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उप-निरीक्षक जबरन झंडे और अन्य वस्तुओं को इकट्ठा कर एक प्लास्टिक कंटेनर में रख रहा था। उसका उपयोग स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों से तलाशी के दौरान बरामद वस्तुओं को एकत्र करने के लिए किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *