ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग ‘सबके हैं अखिलेश, अयोध्या में अवधेश’ बनी चर्चा

समाजवादी पार्टी (सपा) के संसदीय दल की आज (शनिवार) को राजधानी लखनऊ में बैठक है। बैठक से पूर्व सुबह पार्टी मुख्यालय के बाहर लगी एक होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बन गई है। सोशल मीडिया पर भी होर्डिंग को लेकर काफी चर्चा है।

लोकसभा 2024 के चुनाव में उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पिछले कई चुनाव में मिली निराशा को खत्म कर दिया है। नतीजों में प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सपा सामने आई है और 37 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार जीते हैं। चुनाव में जीत के बाद से सपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं और उनके द्वारा संसदीय दल की बैठक से पूर्व एक राजधानी में पार्टी मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। ‘सबके हैं अखिलेश, अयोध्या में अवधेश’ विषयगत कराती होर्डिंग चर्चा का केन्द्र बन गई है। यह होर्डिंग अमेठी के सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव द्वारा लगवाई गई है।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या समेत उप्र की 37 सीटें जीतने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में अवधेश कुमार पासी का क्रेज काफी बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *