ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी हाईटेक सुपर सकर मशीन, प्रदूषण-गंदगी से मिलेगी राहत

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने और सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने हाईटेक ‘सुपर सकर मशीन’ का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक मशीन तैनात होगी जो सड़क की धूल-मिट्टी और कचरे को ऑटोमेटिक तरीके से साफ करेगी. ये इलेक्ट्रिक मशीनें प्रदूषण को घटाने और सफाई को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी.

दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण और सफाई व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हाईटेक ‘सुपर सकर मशीन’ का डेमो किया गया. यह मशीनें न सिर्फ सड़कों की धूल-मिट्टी बल्कि भारी कचरे को भी साफ करने में सक्षम हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आज तक’ से बातचीत में बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की सबसे बड़ी वजहों में एक सड़क किनारे जमा धूल और गंदगी है, जो नागरिकों की सेहत पर सीधा असर डालती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक हाईटेक सफाई मशीन तैनात की जाएगी.

रेखा गुप्ता ने बताया कि यह मशीनें एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं. इनमें पानी के छिड़काव की सुविधा, कचरा लोड करने की क्षमता पूरी है. इसमें इलेक्ट्रिक सिस्टम भी शामिल है. यह मशीनें न केवल सड़कों की सफाई करेंगी, बल्कि खुद किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैलाएंगी.

दिल्ली सरकार का कहना है कि इन मशीनों को खरीदा नहीं जाएगा, बल्कि ‘हायर’ किया जाएगा. यानी प्रति किलोमीटर सफाई के आधार पर ऑपरेटर कंपनियों को भुगतान किया जाएगा. इससे लागत भी घटेगी और सेवा की गुणवत्ता पर निगरानी भी आसान होगी.

इससे पहले भी कई कंपनियों ने अपनी सफाई मशीनों का डेमो दिया था, लेकिन मौजूदा मशीनों को ज्यादा प्रभावशाली और पर्यावरण के अनुकूल बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को साफ, प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ बनाना है और इसके लिए हर तकनीकी साधन को अपनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *