October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

व्यवहारिकता की क्रांति अभियान शुरू करेगी आम आदमी पार्टीः सैनी

हरिद्वार , 9 जुलाई  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सैनी ने कहा कि सरकारी विभागों में अव्यवहारिक नियमों के चलते जनता का शोषण हो रहा है। अव्यवहारिक नियमों की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मांग की कि अव्यवहारिक नियमों को व्यवहारिक, सरल और खत्म करने के लिए आजादी की लड़ाई की तरह की बहुत बड़ी क्रांति लाने की आवश्कता है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सैनी मंगलवार को यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा में व्यवहारिकता क्रांति का प्रथम आगाज हरिद्वार विधानसभा से 17 जुलाई को करने जा रही है। सैनी ने कहा कि आम आदमी के हक हकूक की लड़ाई को प्रत्येक स्तर पर लड़ा जाएगा। सरकारी विभागों में आम आदमी को न्याय मिले। इसको लेकर आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने हकों के प्रति जागरूक रहना होगा। सरकारी विभाग अव्यवहारिक नियमों को जनता पर थोप देते हैं। जिससे आम आदमी को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से तो आजादी की लड़ाई सभी ने लड़ी। लेकिन इन सरकारी विभागों में कुछ लोग अव्यवहारिक बर्ताव कर लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान हेमा भंडारी, अनिल सती, ममता सिंह, मोहम्मद अकरम, अमनदीप, प्रवीण सिंह, धीरज पीटर, किरण कुमार दुबे, मयंक गुप्ता, गीता देवी, राकेश यादव, आरिफ, रितु गिरी, रामप्रकाश कौशल, विशाल शर्मा, संजय गौतम, ऋषि राजपूत, शकील मंसूरी सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.