October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 5433 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना

जम्मू, 9 जुलाई। जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। जम्मू में आधार शािविर भगवती नगर से आज मंगलवार को 5433 यात्रियों का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इन सभी यात्रियों को 213 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया। पहला जत्था बालटाल के लिए और दूसरा पहलगाम के लिए आधार शािविर भगवती नगर जम्मू से कष्मीर घाटी के लिए निकला।
बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1971 श्रद्धालुओं में 1412 पुरुष, 546 महिलाएं, 01 बच्चे, 11 साधु और 01 साधवी शामिल हैं। इन्हें 89 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर बालटाल के लिए रवाना किया।
पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 3462 श्रद्धालुओं में 2791 पुरुष, 571 महिलाएं, 17 बच्चे, 72 साधु और 11 साधवी शामिल हैं। इन्हें 124 छोटे बड़े वाहनों में बैठाकर बालटाल के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.