ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोरखपुर: सीएम योगी ने अग्निकांड से पीड़ित लोगों को सौंपी सहायता राशि की चेक

गोरखपुर; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विगत माह टाउन हॉल के फर्नीचर मार्केट एवं 10 नंबर बोरिंग पर पेंट एवं इलेक्ट्रिक की दुकान में हुई अग्नि की घटनाओं से पीड़ित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख एवं दो लाख का चेक प्रदान किया |

सीएम योगी ने टाउन हॉल फर्नीचर मार्केट की अग्निकांड घटना ने पीड़ित शोभा देवी, आदित्य विक्रम सिंह , गिरिजा देवी व सोनिया गुप्ता को दो-दो लाख एवं 10 नंबर बोरिंग के अग्निकांड में पीड़ित पवन कुमार जायसवाल एवं अवधेश जायसवाल को 5-5 लाख का चेक प्रदान किया |

आप को बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने जनता दरबार लगाया. लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के आदेश दिए. इसके अलावा उन्होंने अग्निकांड से पीड़ित लोगों को सहायता राशि की चेक प्रदान की |

खतरनाक हुआ “मोचा”, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *