ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशखबरी ! जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 3 5G

टेक डेस्क: ख़ुशख़बरी ! जल्द ही भारत में एक नया फ़ोन लांच होने को है | स्मार्टफोन की दुनिया में स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के नए मिड रेंज फोन OnePlus Nord 3 5G के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन वनप्लस नॉर्ड 2 का सक्सेसर होगा, जिसे जुलाई 2021 में जारी किया गया था। यह वनप्लस का सबसे पॉपुलर फोन भी है। आगामी स्मार्टफोन को पहले भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट पर देखा गया था, जो इसके जल्द भारत लॉन्च होने के दावे को पुख्ता करता है। फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले लीक्स में भी सामने आ चुकी है। दावा है कि वनप्लस नॉर्ड 3 5जी को 15 मई से 15-20 जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन की कीमत भारत में 30,000 और 40,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

OnePlus Nord 3 5G के संभावित फीचर्स

इस फोन को वनप्लस नॉर्ड 2 का सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन में 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने की संभावना है। फोन के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर और 16GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *