ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, ट्रक चालक घायल

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, घायल ट्रक चालक का नाम पता नहीं चल पाया है। घटना रविवार को राजगंज ब्लॉक के फाटापुकुर टोल प्लाजा के पास घटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आज सुबह फाटापुकुर टोल गेट से कुछ दूर पर ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर खाना बना रहा था। उसी दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमे आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता, उसके पहले ही सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कर्मियों की मदद से घायल ट्रक चालक को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। वहीं, धमाके के बाद ट्रक में भी आग लग गई। घटना की सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस और दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राजगंज थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *