ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेताजी चौराहे पर लोगों को बांटे गए फलदार पौधे

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर कोरबा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

पूरे भारत देश में जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रहा है, उसका सबसे बड़ा कारण पर्यावरण का असंतुलित होना है। विकास के नाम पर जिस तरह से पेड़ों की आंधाधुंध कटाई की है उसका बुरा परिणाम भीषण गर्मी,बाढ़ और असहनिय ठंड के रुप में सामने आ रहा है। यही वजह है,कि पांच जून यानी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को जागरुक करने कोरबा में दिन विशेष को धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया,कि इस साल पर्यावरण दिवस के मौके पर बढ़ते हुए मरुस्थलीय क्षेत्र को कम करने की थीम पर काम किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है,कि आने वाले समय में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए,जिसके लिए लोगों के मध्य फलदार पौधों का विरतरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *